श्री अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को श्रीमती कुसुमबेन और श्री अनिलचंद्र शाह के एक संपन्न गुजराती परिवार में हुआ। अमित शाह, सच्चें अर्थों में उदीयमान नए भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। विगत पांच वर्षों के दौरान अपने अग्रणी नेतृत्व में पार्टी के राज्य विधानसभा के चुनावों में एक के बाद एक जीत दिलाते हुए, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक आधार का उल्लेखनीय रूप से विस्तार किया है। उनके कार्यकाल में पार्टी विश्व की एक सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है जिसके 10 करोड़ से ज्यादा पंजीकृत सदस्य हैं।
श्री अमित शाह जमीनी स्तर से कार्य करते हुए, भारत की सत्तारूढ़ पार्टी के मुखिया के तौर पर उभरे हैं। शुरुआत में, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने और बाद में, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सक्रिय सदस्य बने और इसके बाद भाजपा, अहमदाबाद शहर के यूनिट सचिव बने। तत्पश्चात, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, गुजरात के सचिव और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। 1997 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने। अपनी लगन, दक्षता और सबसे बढ़कर सफल प्रदर्शन के द्वारा वे गांधीनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से 1991 में लालकृष्ण आडवाणी, 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी जैसे राष्ट्रीय नेताओं के अनेक चुनावी अभियानों के प्रभारी बने। यह स्वाभाविक ही था कि जब श्री नरेंद्र मोदी ने 2001 में राजकोट-2 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का अपना पहला चुनाव लड़ने का निर्णय लिया तो अमित शाह एक बार फिर चुनावी अभियान के प्रमुख बनाए गए।
चुनावी अभियानों के अलावा, अमित शाह संगठन से जुड़े हुए दायित्वों को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए भी जाने जाते हैं। 2013 में, उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। उनके अथक प्रयासों से 2014 के संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की। वे जुलाई, 2014 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। पिछले 5 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के संयुक्त नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक सरकार बनाई। इसके साथ-साथ, सहयोगी दलों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड, महाराष्ट्र, असम, गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों में एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। भारतीय जनता पार्टी कुछ समय पहले जम्मू और कश्मीर और हाल ही में, बिहार, नागालैंड और मेघालय में सत्तारूढ़ गठबंधन में साझीदार रही है।
श्री अमित शाह द्वारा संभाले गए निर्वाचित पदों का विवरण
एक विधायक के रूप में
सहकारिता के क्षेत्र में
वर्तमान में
खेल के क्षेत्र में
अन्य पदस्थापित